Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर मजदूर दिवस का तोहफा दिया मुयमंत्री ने: धस्माना

देहरादून ( आखरीआंख ) उत्ततराखं डडआनन में पिछले 11 सालों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही 108 एबुलेंस व खुशयिओं की सवारी के 717 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर मुय मंत्री त्रिवेंद्र रावत ने राय के मजदूरों को मजदूर दिवस का विशेष तोफा दिया है । यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना ने परेड ग्राउंड में धरना दे रहे 108 व खुशियों की सवारी एबुलेंस सेवा से हटा दिए गए 717 कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज यह आपात्कालीन सेवाएं पिछले 9 दिनों से पूरी तरह ठप्प हैं किंतु सरकार व शाशन के कानों में जूं नही रेंग रही। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा सर पर है और पर्यटन सीजन शुरू हो रहा है किंतु राय की सबसे महत्वपूर्ण व आपात्कालीन सेवा ठप्प है।श्री धस्माना ने कहा कि आज पहाड़ के युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं , डबल इंजिन सरकार में लोगों को नया रोजगार तो मिल नहीं रहा उल्टा ग्यारह ग्यारह साल से काम करने वाले कर्मियों का रोजगार सरकार की नीतियों के कारण खत्म हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक अनजान कपनी जिसे आपात्कालीन सेवाओं के संचालन का कोई तजुर्बा नहीं है उसे सरकार ने प्रदेश की इन सेवाओं की जिमेदारी सौंप दी ही क्योंकि वह मध्य प्रदेश के एक प्रभावशाली बीजेपी नेता की कंपनी है। श्री धस्माना ने कहा कि इस कंपनी ने सबसे पहले इन सेवाओं में कार्यरत ग्यारह ग्यारह वर्ष पुराने कर्मचारियों की सेव् समाप्त कर दी। उन्होंने कहा कि राय के मुयमंत्री जो स्वास्थ्य मंत्री भी हैं उनको तत्काल मामले में हस्तक्षेप कर यह सुनिश्चित करवाना चाहिए कि कंपनी कोई भी कार्य करे किन्तु किसी भी कर्मचारी को हटाया न जाय व कर्मचारियों के वेतन भत्ते भी यथावत रहें। श्री धस्माना ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी अंतिम समय तक उनके आंदोलन के साथ रहेगी।

Advertisement