Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

फिल्मी मिर्च मशाला

 

(  आखरीआंख ब्यूरो मुम्बई )
अब खोजी पत्रकार के रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह
बॉलिवुड ऐक्टर रणवीर सिंह लगातार अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों में खास जगह बना रहे हैं। ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से शादी के बाद उन्होंने बैक टू बैक सिंबा और गली बॉय जैसी हिट फिल्में दीं।
फिलहाल, वह 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बेस्ड फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे हैं। हिट फिल्मों के अलावा वह ऐडवर्टाइजिंग दुनिया की भी पहली पसंद बने हुए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब रणवीर केप टाउन में एक हाई बजट कमर्शल शूट करने जा रहे हैं। इसमें वह खोजी पत्रकार का रोल प्ले करेंगे जो कि एक मिशन पर है। अभिनव देव इस ऐड का डायरेक्शन करेंगे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर फिल्म 83 के अलावा तत में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ विकी कौशल, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर भी दिखेंगे।
००

एकसाथ काम करेंगे फरहान अतर और सलमान खान?
सलमान खान की आने वाले समय में दो बड़ी फिल्में भारत और दबंग 3 रिलीज होने वाली हैं। इसके बाद संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह भी लाइन अप में है जिसमें वह पहली बार आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।
इस बीच खबर है कि सलमान अब फरहान अतर के साथ फिल्म कर सकते हैं। एक सूत्र ने बॉलिवुडलाइफ को बताया, सलमान खान के घर फरहान गए थे और उन्होंने एक फिल्म पर चर्चा की। फिलहाल, यह तय नहीं है कि प्रॉजेक्ट को फरहान प्रड्यूस या डायरेक्ट करेंगे लेकिन ऐसा लग रहा है कि दोनों साथ में काम करने को लेकर उत्साहित हैं।
इससे पहले खबरें आई थीं कि फरहान डॉन 3 पर काम शुरू कर सकते हैं लेकिन अभी इसके आसार नहीं लग रहे हैं। शाहरुख खान की इस पर हामी बाकी है और फिलहाल वह काम शुरू करने के मूड में नहीं हैं।
बात करें फरहान के प्रॉजेक्ट की तो अगर यह फिल्म बनती है तो दर्शकों को सलीम-जावेद की दूसरी जेनरेशन देखने को मिलेगी जो एकसाथ काम करेगी। दोनों ऐक्टर्स के पिता ने बॉलिवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।
००

आलिया भट्ट आदित्य सील को मानती हैं रणबीर कपूर से यादा हैंडसम!
आलिया भट्ट का करियर की शुरुआत से ही रणबीर कपूर पर कितना बड़ा क्रश था इस बारे में सभी जानते हैं। यहां तक कि जब रणबीर किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे तब भी वह उनके लिए अपनी खास फीलिंग्स को जाहिर करने से झिझकती नहीं थीं। अब जब आलिया अपने क्रश के साथ रिश्ते में हैं तो वह खुद को बहुत लकी मानती हैं। हालांकि हाल ही में उन्होंने एक ऐसे कॉमेंट को लाइक किया जो बताता है कि हैंडसम हीरोज के मामले में शायद उनकी नजरों में अब रणबीर से ऊपर कोई और आ गया है।
दरअसल, हाल ही में स्टूडेंट ऑफ दि इयर 2 में नेगेटिव किरदार निभाने जा रहे ऐक्टर आदित्य सील ने रणबीर कपूर के साथ फुटबॉल खेलने के दौरान के फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। इन्हें लाइक करने के दौरान कई लोग आदित्य के गुड लुक्स की तारीफ करते दिखे। वहीं एक यूजर ऐसी भी रही जिसने लिखा कि मेरे याल से आदित्य सील रणबीर कपूर से यादा हैंडसम हैं।
कई लोगों ने इस कॉमेंट को लाइक किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन लाइक करने वालों में से एक आलिया भट्ट भी थीं। ऐसे में यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि बीटाउन की यह टॉप ऐक्ट्रेस भी आदित्य सील को कितना हैंडसम मानती हैं।
स्टूडेंट ऑफ दि इयर 2 की बात करें तो यह फिल्म अगले महीने 10 तारीख को रिलीज होगी। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं, वहीं आदित्य सील भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे।
००

चश्मे बद्दूर के सीक्वल में होंगे कार्तिक आर्यनऔर जैकलीन फर्नांडिस?
बॉलिवुड ऐक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों सभी फिल्ममेकर्स की पसंद बने हुए हैं। अब खबरें आ रही हैं कि वह चश्मे बद्दूर के सीक्वल में भी नजर आएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कार्तिक के ऑपोजिट जैकलीन फर्नांडिस को कास्ट किया जा सकता है। फिल्म के प्रड्यूसर्स दोनों ऐक्टर्स के पास सीक्वल की कहानी लेकर पहुंचे थे। उन्हें उमीद है कि दोनों कलाकारों को फिल्म में कास्ट कर लिया जाएगा।
यही नहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो जैकलीन को स्टोरी पसंद आई है, बस फिल्म को साइन करने भर की देर है। इस डिवेलपमेंट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, प्रड्यूसर्स कार्तिक को चाहते हैं क्योंकि उनके आने से न सिर्फ प्रॉजेक्ट की वैल्यू बढ़ेगी बल्कि फिल्म का बिजनस भी बेहतर हो सकता है।
सूत्र ने आगे बताया, कार्तिक की फिल्में अब 80 से 100 करोड़ का बिजनस कर रही हैं। जिस तरह की फिल्में वह करते हैं, उसी तरह चश्मे बद्दूर भी मजेदार कॉमिडी है। जब कार्तिक उदयपुर से फिल्म लव आज कल 2 के दूसरे शेड्यूल से लौट आएंगे, वह डायरेक्टर से मिलेंगे और फैसला लेंगे कि वह फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं।
००

हाथ में हाथ डाले नजर आए अनन्या पांडेऔर टाइगर श्रॉफ
डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से अनन्या पांडे अपना बॉलिवुड डेब्यू कर रही हैं। इन दिनों फिल्म की स्टारकास्ट देश के अलग-अलग शहरों में फिल्म को प्रमोट कर रही है।
हाल ही में अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो को शेयर किया जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आ रही हैं। दोनों हाथ में हाथ डाले कॉरिडोर में चलते दिख रहे हैं।
अनन्या मल्टीकलर के टॉप और मैचिंग लॉन्ग स्कर्ट में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने वाइट स्नीकर्स पहन रखे हैं जो उनके लुक को कप्लीट कर रहा है।
दूसरी तरफ, टाइगर वाइट टी-शर्ट, डार्क ग्रे पैंट और लेदर जैकेट में बेहद स्टाइलिश दिख रहे हैं। अनन्या ने पोस्ट पर कैप्शन दिया, प्रोम किंग और क्वीन पहुंचे हैं। इसके बाद टाइगर ने भी पोस्ट के कॉमेंट सेक्शन में हार्ट वाला इमोजी बनाया।
बता दें, अनन्या, टाइगर और तारा सुतारिया स्टारर स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म से तारा भी बॉलिवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
००

करण कपाडिय़ा ने अपनी पहली फिल्म ब्लैंक का किया प्रमोशन
बॉलीवुड के उभरते अभिनेता करण कपाडिय़ा ने अपनी पहली फिल्म ब्लैंक का प्रमोशन करने दिल्ली पहुंचे। निर्देशक बेहजाद खंबाटा भी उनके साथ थे। यह फिल्म 3 मई को रिलीज हुई। होटल ली मेरिडियन में आयोजित संवाददाता समेलन में दोनों ने फिल्म से जुड़ी बातें मीडिया से साझा की। कार्निवल मोशन पिक्च र्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में सनी देओल, करण कपाडिय़ा, करणवीर शर्मा और इशिता दत्ता मुय भूमिका में हैं। करण मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाडिय़ा के भांजे और अक्षय कुमार के साले हैं। यह फिल्म एक सुसाइड बॉबर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी याददाश्त खो देता है, जबकि उसके दिल में एक बम लगा होता है।
करण कपाडिय़ा ने कहा, मेरे लिए सुसाइड बॉबर की भूमिका निभाना एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण था। चूंकि, इस फिल्म की अवधारणा काल्पनिक है, इसलिए इस फिल्म एवं अपने किरदार के लिए मुझे दो साल तक काफी तैयारी करनी पड़ी। मैं चाहता हूं कि दर्शक इस फिल्म को देखें और मुझे उमीद है कि उन्हें फिल्म और इसमें मेरा काम जरूर पसंद आएगा। निर्देशक बेहजाद ने सनी देओल के साथ काम करने के अनुभव के बारे में कहा, यह सनी सर के साथ काम करने का एक बहुत ही शानदार और मजेदार अनुभव था। हमने हमेशा बिना किसी कारण के करण की टांग खींची। सनी देओल ने सेट पर बहुत सारी सकारात्मक ऊर्जा लाई।
जब उनसे फिल्म से अपेक्षाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, व्यक्तिगत रूप से हमने इस फिल्म के जरिये अपना दृष्टिकोण दर्शकों के सामने रख दिया है। बहुत बार संपादित करते हुए हमने फिल्म देखी है और कह सकता हूं कि यह पूरी मनोरंजक फिल्म साबित होगी लेकिन, मैं चाहता हूं कि दर्शक फिल्म देखें और फिल्म के बारे में अपनी राय बनाएं।

Advertisement