Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर में कलयुगी बाप गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  एकदिन पहले  एक महिला हाल निवासी- बागेश्वर द्वारा कोतवाली बागेश्वर में आकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उसने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह आये दिन उसकी नाबालिग बच्ची के साथ अशोभनीय व्यवहार एवं छेड़छाड़ करता रहता है। प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उसके पति के विरूद्ध कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0सं0- 71/19, धारा- 354(क)(i)भा0द0वि0 व 7/8पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सुरभि राणा द्वारा की गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए *श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के आदेशानुसार एवं श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशन में व श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में* अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05-05-2019 को अभियुक्त को दुगलखोला, अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर कोतवाली बागेश्वर लाया गया। जिसे आज दिनांक 06-05-2019 को माननीय न्यायालय बागेश्वर में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम  में उ0नि0 सुरभि राणा का0 ना0पु0 वीरेन्द्र सिंह गैड़ा का0 ना0पु0 नरेंद्र गोस्वामी मौजूद रहे।

 

Advertisement