Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

मोमबत्ती बुझाने पर हुए झगड़े के दौरान हुई थी अनिल की हत्या

हरिद्वार,  ( आखरीआंख )  कब्रिस्तान में मृत मिले अनिल की हत्या एक नशेड़ी द्वारा मोमबत्ती बुझाने को लेकर हुए झगड़े दौरान की गयी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी विकास पुत्र प्रीतम सिंह निवासी लक्ष्मी विहार रावली महदूद को गिरफ्तार कर लिया है। 2 मई की सुबह सिडकुल थानातंर्गत कब्रिस्तान से ट्रांसपोर्ट कंपनी कर्मचारी अनिल कुमार का शव बरामद हुआ था। जिसकी सिर कुचलकर कर हत्या की गयी थी। मूल रूप से उ.प्र.के शाहजहांपुर निवासी अनिल के भाई ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
 पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी जनमेजय खण्डूरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सिडकुल हाईवे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अनिल की हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि घटना की रात वह शराब के नशे में कब्रिस्तान में गया था। कब्रिस्तान में उसने नशे का इंजेक्शन लगाने के लिए मोमबत्ती जलाई हुई थी। इसी बीच वहां अनिल आ गया। अनिल भी नशे में था और उसने लात मारकर मोमबत्ती बुझा दी। मोमबत्ती बुझाने पर दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गयी। हाथापाई के दौरान अनिल ने विकास के ऊपर टाईल्स का टुकड़ा फेंककर मारा। आरोपी विकास ने उसी टाईल्स के टुकड़े को उठाकर अनिल के सिर पर दे मारा। जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद विकास ने टाईल्स से उसके सिर पर कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गयी।
Advertisement