जल्द मांग नहीं मानी तो होगा आमरण अनशन
बागेश्वर। खड़िया खनन कार्य शुरू करने की मांग को लेकर भैरूचौबट्टा क्षेत्र के लोगों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो 30 अक्टूबर से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। वक्ताओं ने प्रशासन व खनन विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। इस मौके पर बसंत कुमार, नवीन कुमार, रितु, प्रमोद, नवीन, मंजू आदि मौजूद रहे।
