Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

डीएम ने किया क्राॅप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण, खुद काटी फसल 

अल्मोड़ा, ( आखरीआंख )  जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज तहसील अल्मोड़ा के छानी गाॅव में गेहूॅ की फसल पर किये जा रहे क्राॅप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं खेत में गेहूॅ की पकी फसल काटकर प्रयोग का शुभारम्भ किया। राजस्व विभाग ने छानी गाॅव में हीरा देवी के खेत में 30 वर्ग मी0 का प्लाट बनाकर नियमानुसार सी0सी0ई0 एग्री एप के माध्यम से क्राॅप कटिंग प्रयोग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्ट्रर, भू अभिलेखों की जाॅच करते हुए काश्तकारों से बोये हुए गेहॅू के बीज के बारे में भी जानकारी ली गयी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्राॅप कटिंग प्रयोगो के आधार पर ही जिले में फसलो के औसत उपज और उत्पादन के आकड़े तैयार किये जाते है। जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। अन्तिम आकड़े परीक्षण के उपरान्त राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय द्वारा जारी किये जाते है। उन्होंने कहा कि एग्री इन्शोरेंस कम्पनी के द्वारा जनपद में फसलो का बीमा कराया जाता है। इसी आधार पर किसानो को फसल बीमा का लाभ प्राप्त होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि फसल कटाई व्यवस्था के अनुसार जनपद में विभिन्न तहसीलो के 92 गाॅव कटाई के लिए चयनित किये गये है जिसमें गेहॅू की फसल काटकर औसत उपज का अनुमान लगाया जायेगा। इस दौरान उन्होंने गाॅव में किसानों व कृषि से सम्बन्धित अन्य समस्याओं को सुना और समाधान करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने किसानों से कृषि एवं अन्य आवश्यक संसाधनों से सम्बन्धित समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की और उनके समाधान हेतु आवश्यक सुझाव भी लिए। इस दौरान संाख्यकी अधिकारी दीप्ति जोशी, अपर सांख्यकी अधिकारी मीना नेगी, ग्राम प्रधान लीला देवी, योगी जलंधर नाथ सहित कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
Advertisement