Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं कूड़ा निस्तारण की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

अल्मोड़ा, ( आखरीआंख ) सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं कूड़ा निस्तारण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा आज कुमाऊॅ आयुक्त राजीव रौतेला ने वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से नगरपालिका के अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अन्तर्गत कूड़े का निस्तारण किया जाय। बाहर से आने वाले पर्यटकों को आपका शहर साफ-सुथरा मिलना चाहिए ताकि आपके शहर की छवि अच्छी बन सके। उन्होंने कहा कि जैविक, अजैविक कूड़े का निस्तारण सही तरीके से किया जाय। आयुक्त ने कहा कि सभी नगरपालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया जाय जिसमें सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में बताया जाय। उन्होंने कहा कि अगर भूमि चयन से सम्बन्धित कोई भी मामले हो तो जिलाधिकारी, वनाधिकारी व सम्बन्धित विभाग के अधिकारी बैठक कर लें और जो प्रस्ताव भेजे गये थे और जो निरस्त हो गये है पर चर्चा करें। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन अवश्य किया जाय।
आयुक्त द्वारा अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिये कि वाहनांे के द्वारा जो कूड़ा ले जाया जाता है व पूर्णरूप से कवर किया जाय और इस कार्य को अपरजिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जाय कि मानक के अनुसार कार्य किया जा रहा है या नहीं। इस दौरान उनके द्वारा नगरपालिका रानीखेत, नगर पंचायत द्वाराहाट, भिकियासैंण के अधिशासी अधिकारियों से जानकारी ली और निर्देश दिये कि वे अपने शहर को साफ, स्वच्छ बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें। इस वीडियो कान्फेसिंग में अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, डिप्टी कलैक्टर राहुल शाह, अधिशासी अधिकारी नगपालिका अल्मोड़ा श्याम सुन्दर प्रसाद, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका संजय कनवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत द्वाराहाट प्रकाश नन्द तिवारी, भिकियासैंण प्रदीप कुमार ओझा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
Advertisement