10 दिवसीय अभियान के दौरान 1205 वाहनों का चालान कर 1,80,200/-रूपये का संयोजन शुल्क वसूला गया व की गयी 33 वाहन चालकों के डी0एल0/परमिट निरस्तीकरण की कार्यवाही
बागेश्वर ( आखरीआंख ) श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार एवं श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में* सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु दिनांकः 25-04-2019 से दिनांकः 04-05-2019 तक चलाये गये 10 दिवसीय अभियान के दौरान जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक, समस्त थानाध्यक्ष, प्रभारी यातायात के नेतृत्व में पुलिस द्वारा 01- शराब पीकर वाहन चलाने, 02- ओवर लोडिगं, 03- ओवर स्पीड, 04- खतरनाक ढ़ग से वाहन चलाने, 05- वाहन चलाते वक्त फोन का प्रयोग करने व सड़कों पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए ड्राईविंग लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। जनपद पुलिस द्वारा पूरे अभियान के दौरान अनियमित्ता पाये जाने पर दिनांकः 25-04-2019 से दिनांकः 04-05-2019 तक कुल- 1205 वाहनों का चालान कर 1,80,200/-रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। जिसमें 1012 वाहनों का यातायात नियमों का उल्लंघन करने व ओवर लोडिंग में 28, ओवर स्पीड में 01, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने में 06, चस्पा चालान 67, शराब पीकर वाहन चलाने में 03 व धारा 179(1) मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 88 वाहनों चालान किया गया। अभियान के दौरान कुल 16 वाहन चालकों का डी0एल0 व 17 वाहनों का परमिट निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु आर0टी0ओ0 कार्यालय को प्रेषित किये गये।
