थाईलैंड में सातवें इंटरनेशनल योग फेस्टिवल में गंगाजल व रूद्राक्ष मालाएं लेकर पहुंचेंगे आचार्य विपिन जोशी
देहरादून, ( आखरीआंख ) आगामी 25 और 26 मई को थाईलैंड में आयोजित होने जो रहे सप्तम इंटरनेशनल योग फेस्टिवल में आध्यात्मिक गुरु योगाचार्य बिपिन जोशी को योग महोत्सव आयोजन की सहयोगी संस्था एस0जी0एस0 इंटरनेशनल योगा फाउण्डेशन कॉलेज रिसर्च सेंटर, बैंगलूरु तथा योगा यात्रा लिमिटेड, पटाया, थाईलैंड द्वारा मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय में टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्री महंत 108 कृष्ण गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने पुष्प गुच्छ, पटका और गंगाजल भेंट कर योगाचार्य बिपिन जोशी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि योग विद्या संपूर्ण विश्व को भारत वर्ष की भेंट है। आज योग विद्या भारतवर्ष से निकल कर सम्पूर्ण विश्व में ख्याति प्राप्त कर चुका है। 7वें अतर्राष्ट्रीय योग फेस्टिवल में आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण देहरादून ही नही सम्पूर्ण उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। इस आयोजन हेतु आचार्य जोशी शिव पुराण की अंग्रेजी अंग्रेजी में अनुवादित (चार भागों में) तथा प्रो0 जे0एल0 शास्त्री द्वारा संपादित संस्करण को भी साथ ले कर जाएंगे। टपकेश्वर महादेव के श्री महंत 108 कृष्ण गिरी जी महाराज ने उनको श्री शिव महापुराण, रुद्राक्ष मालाएँ, भगवा शाल भेंट कर यात्रा के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।आचार्य बिपिन जोशी ने बताया उनके अलावा एच0एन0बी0गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 विनोद नौटियाल और डॉ0 रजनी नौटियाल भी उत्तराखंड से प्रतिभाग कर रहे हैं। आचार्य जोशी अपने साथ राष्ट्रीय ध्वज, और लड्डू भी ले जा रहे है। 24 मई को थाईलैंड में भारत में नई सरकार के गठन का जश्न मनाया जाएगा साथ ही बाजारवाद और उपभोक्तावाद से ग्रस्त विश्व को देवभूमि उत्तराखंड के चारधाम सहित पूरे राज्य के कण कण में व्याप्त आध्यात्मिक स्पन्द का महत्व समझाया जाएगा। इस अवसर पर, सिकंदर सिंह, टपकेश्वर महादेव मंदिर सेवादल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महासचिव महेश खण्डेलवाल, आचार्य मनोज कीवकीपलंस, सिकंदर सिंह, जितेंद्र मालिक इत्यादि उपस्थित रहे।
