Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीसी से दिए निर्देश

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की मतगणना को सफलतापूर्वक एवं त्रृटि रहित सम्पन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने आज रिटर्निंग आफिसरों/जिलाधिकारियों तथा मतगणना से जुड़े अधिकारियों को मतगणना हेतु की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में वी0सी0 के माध्यम से आवश्यक दिशानिर्देश दिये। वी0सी0 के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग आफिसरों से कहा कि 23 मर्इ, 2019 को लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 की होने वाली मतगणना को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जो भी दिशा निर्देश निर्गत किये गये है उन्हीं के अनुसार सभी व्यवस्थायें एवं तैयारियॉ को अन्तिम रूप देते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 18 मर्इ 2019 के द्वारा जारी निर्देशानुसार मतगणना प्रकिया में कुछ परिर्वतन किये गये है। उन्होने बताया कि र्इ0वी0एम0 मशीनों से मतगणना प्रक्रिया निरन्तर जारी रहेगी चाहे पोस्टल बैलेट की गिनती पूर्ण न हुयी हो। पूर्व में पोस्टल बैलेट की गणना पूर्ण न तक र्इ0वी0एम0 मशीनों से 02 राउण्ड की मतगणना को रोक दिया जाता था। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नये दिशा निर्देशों में अब र्इ0वी0एम0 मशीनों से मतगणना जारी रहेगी चाहे पोस्टल बैलेट की गणना पूर्ण न हुर्इ हो। इसके पश्चात निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वीवीपैट पर्चियों की गणना की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एक अन्य दिशा-निर्देश में बताया गया है कि यदि प्रथम 02 प्रत्याशियों में जीत का अन्तर अमान्य या अस्वीकृत किये गये पोस्टल बैलेट की संख्या से कम होता है तो ऐसी स्थिति में सम्बन्धित रिटर्निग ऑफिसर द्वारा अनिवार्य रूप से अस्वीकृत किये गये पोस्टल बैलेटों का पुन: सत्यापन किया जाना होगा साथ ही समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी। वीसी में उन्होने कहा कि र्इ0वी0एम0 मशीनो की सीलिंग करते समय पोलिंग एजेण्ट को अवश्य सूचित कर उनके हस्ताक्षर कराये जायें। उन्होने कहा कि र्इ0वी0एम0 मशीनों की मतगणना, उनकी सुरक्षा व वीवीपैट मशीनों की गणना आदि को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार संम्पादित करायें।
वीडियो कॉन्फ्रेन्स में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी0 “ाणमुगम ने मतगणना के समय निर्धारित प्रारूपों, कनेक्टिविटी व अन्य व्यवस्थाओं की समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों जानकारी प्राप्त की। उन्होने मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं के बारें में दिशा निर्देश दिये।
वी0सी0 में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार गोयल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, कपकोट प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी गरूड़ जयवर्धन शर्मा, काण्डा योगेन्द्र सिंह, नोडल अधिकारी कार्मिक के.एन.तिवारी, नोडल अधिकारी लेखन सामग्री शिल्पी पन्त, नोडल अधिकारी मीडिया अरूण कुमार वर्मा, नोडल अधिकारी लॉजिस्टिक अरूण वर्थवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भावेश कुमार जागरिया, उप खण्ड अधिकारी दूरसंचार चन्द्र शेखर लोहनी, सहायक निर्वाचन अधिकारी डी.सी.आर्या सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement