April 19, 2026

कपकोट में ओवररेट पर बेची जा रही शराब 

कपकोट, ( आखरीआंख )  राष्ट्रीय हाईवे पर शराब की खाली बोतलों का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया है। वहीं दूसरी तरफ ग्राहकों ने शराब की पंजीकृत दुकानों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कहा कि ओवररेट शराब बेचने पर अंकुश नहीं लग रहा है। उन्होंने शिकायत आबकारी विभाग से भी की है। राष्ट्रीय हाईवे पर फेंके गए शराब और बियर के खाली बोतलों का ढेर लगने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर शराब की बोतलें फेंकी गई हैं वहां से स्कूली बच्चे और महिलाएं भी गुजरती हैं। जिससे समाज पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। बच्चे कई बार बोतलों से खेलते हुए भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने तहसील प्रशासन से शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने की मांग की है। जबकि ग्राहकों का कहना है कि अधिकतर शराब के ठेके बंद चल रहे हैं। जो खुले हैं वे लूट कर रहे हैं। ग्राहकों को लूटा जा रहा है। रेस्टोरेंट बारों में सात से आठ कर्मचारी रखे गए हैं। शराब प्रिट रेट से अधिक पर बेची जा रही है। उन्होंने आबकारी विभाग से ऐसे शराब सेल्समैनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर चामू सिंह, कुंदन सिंह, दलीप सिंह, बलवंत सिंह, विनोद सिंह, नैन सिंह कोरंगा, भगत सिंह, कमल कुमल्टा, भजन सिंह, जोत सिंह आदि मौजूद थे। इधर, जिला आबाकारी अधिकारी विवेक सौनकिया ने कहा कि ओवर रेट शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

You may have missed