Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

मुकेश अंबानी पहंुचे बदरीनाथ धाम, चंदन व केसर खरीद के लिए दिए दो करोड़ रुपये

चमोली, ( आखरीआंख ) शनिवार को विश्व प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी.डी. सिंह, धर्माधिकारी और भुवन चंद्र उनियाल ने मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया।
उन्होंने दर्शन के बाद आधे घंटे तक भगवान बदरी विशाल की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में गीता पाठ और पूजा में भी भाग लिया। वहीं उन्होंने देश के कल्याण की कामना की। मुकेश अंबानी ने बीकेटीसी को चंदन और केसर की खरीद के लिए दो करोड़ रुपए भी दिए। वहीं उन्होंने बीकेटीसी को भरोसा दिलाया कि तमिलनाडृ में धीरू भाई अंबानी के नाम से जमीन खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस जमीन पर चंदन की खेती होगी। जिससे बदरीनाथ धाम में चंदन की समस्या दूर हो जाएगी। इस दौरान उनके साथ रिलायंस के सीनियर प्रबन्धक गिरीश बासी भी मौजूद रहे। मुकेश अंबानी की भगवान बदरी विशाल में अगाध आस्था है। वे हर साल यहां आकर पूजा में इस्तेमाल होने वाले चंदन के लिए पैसे दान करते हैं। इसके बाद अब वे केदारनाथ धाम भी दर्शन के लिए जाएंगे। 24 मई 2018 को भी बेटे आकाश अंबानी और बहु श्लोका के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन कर दो करोड़ 17 लाख की धनराशि भेंट की थी।
Advertisement