5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया एक अभियुक्त गिरफ्तार
बागेश्वर ( आखरीआंख ) श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार एंव श्री महेश चंद्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में* अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक: 25-05- 2019 को थाना कांडा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान एक नेपाली व्यक्ति प्रेम साही पुत्र मन बहादुर शाही निवासी ग्राम- कोलपुर चौराहा गौरी गांव जिला- करनाल नेपाल
हाल निवास- हर्ष मेहरा माईन, डाक दापोली राजस्व क्षेत्र घिघारतोला तहसील बागेश्वर को 05 लीटर अवैध शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाना कांडा में f.i.r. नंबर- 10 / 19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया
गिरफ्तार करने वाली टीम में कां0 ना0पु0 अशोक कुमार कां0 ना0पु0 मनोज सिंहमौजूद रहे।
