Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 22, 2026

भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सोमेश्वर में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान


सोमेश्वर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश सरकार से जुड़े भ्रष्टाचार के मुद्दों पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में क्षेत्रीय जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट की अध्यक्षता में चलाए गए अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय, सोमेश्वर चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्रीय जनता से हस्ताक्षर करवाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। जनता की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में ब्लॉक कोषाध्यक्ष प्रकाश खाती, जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्याम सिंह दोसाद, हीरा मेहरा, राजेन्द्र बोरा, अमित कुमार, भुवन तिवारी, केशर सिंह, महिला ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमा बोरा, महामंत्री जया पाटनी, भगवंत गिरी एवं राजेन्द्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही। अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर ने अभियान में सहभागिता करने वाले क्षेत्रवासियों और कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement