पुरानी पेंशन बहाली को चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करे कांग्रेस
रुद्रपुर । शिक्षकों ने चुनाव घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली को शामिल करने के लिए उपनेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र कापड़ी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की। कांग्रेस कार्यालय में विधायक कापड़ी को ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षकों व विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश के सभी कर्मचारी व शिक्षक नई पेंशन व्यवस्था से असंतुष्ट हैं। यह व्यवस्था कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा के पर्याप्त नहीं है।
