डेनमार्क का 06 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल उत्तराखण्ड भ्रमण पर
देहरादून ( आखरीआंख ) राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डेनमार्क से एक 06 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल उत्तराखण्ड भ्रमण पर पहुँचा है।दल में डेनमार्क मीडिया के नामचीन पत्रकार, फ्री-लांसर तथा योग प्रशिक्षत सम्मिलित हैं। यह प्रतिनिधि मण्डल 25 मई से 31 मई के बीच ऋषिकेश, औली तथा नई टिहरी के विभिन्न पर्यटक स्थलों तथा पर्यटन गतिविधियों से रूबरू होगा।
सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि इस परिचयात्मक भ्रमण के माध्यम से राज्य के पर्यटन की विभिन्न विधाओं यथा योग, रिवरराफ्टिंग, स्कीं, वन्य जीवन, प्राकृतिक सौंदर्य तथा अन्य एडवेंचर स्पोर्टस का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के मीडिया, ब्लागर्स तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़ेमीडिया प्रतिनिधियों के माध्यम से स्थानीय पर्यटन को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान मिलेगी और इसके परिणामस्वरूप राज्य में बढ़ने वाले पर्यटन प्रभाव से स्थानीय पर्यटन व्यवसायी लाभान्वित होंगे। यह 06 सदस्यीय दल ऋषिकेशमें योग, रिवरराफ्टिंग, गंगा आरती तथा राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण करेगा। औली में गौरसों बुग्याल तथा टिहरी में विभिन्न वाटर स्पोर्टस की गतिविधियों से भी रूबरू होगा। 06 सदस्यीय दलमें हंस हैनिंगमार्क, गितेल्यूटिनेन, जैसपरलं ड्सगार्ड, जैन्सअल्रिक, क्रिसटीनाजूल और कैथरीनस्कमिड्ट शामिल हैं।
