April 24, 2026

प्रकाश पंत व धीरेंद्र प्रताप के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर किया दुग्धाभिषेक 

हरिद्वार ( आखरीआंख ) लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे राज्य सरकार के वित्त मंत्री प्रकाश पंत एवं राज्य आंदोलन के पुरोधा पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर भारी संख्या में राज्य आंदोलनकारियों ने चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे के नेतृत्व में प्रेम नगर आश्रम के घाट पर गंगा में दुग्ध अभिषेक कर व मां गंगा से पूजा अर्चना की। इससे पूर्व हुई सभा में तेरे जनक्रांति के जननायक वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री देव सुमन की जयंती पर उनको याद कर एवं सूरत में अग्निकांड से 22 छात्रों की मृत्यु पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सभा में प्रस्ताव पारित कर उत्तराखंड के पांचों सांसदों के विजई होने पर बधाई दी गई।
पांचों सांसदों से राज्य आंदोलनकारियों की लंबित मांगों के निराकरण कराने की मांग की गई। सभा में  भाजपा से संबंधित राज्य आंदोलनकारियों की एक कमेटी बनाई गई, जो सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक के माध्यम से मुख्यमंत्री से वार्ता कर आएंगे द्य कमेटी में मुकेश जोशी आशु बड़थ्वाल महेश गौर लज्जावती नौटियाल मधु नौटियाल शीशपाल पोखरियाल मंजू लोहानी एवं किरण बिष्ट आदि प्रमुख हैं। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे ने कहा कि राज्य आंदोलन के पुरोधा व पूर्व मंत्री  धीरेंद्र प्रताप एवं राज्य सरकार में मृदुभाषी लोकप्रिय मंत्री प्रकाश पंत का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा है। पांडे ने बताया कि प्रकाश पंत को अमेरिका रेफर किया गया है समिति ने दोनों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना गंगा मैया से की सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि  टिप्पणी रेलवे फाटक चैराहे का नाम इंद्रमणि बडोनी चैराहा किए जाने की मांग को लेकर 30 मई को दोपहर 3 बजे नगर निगम में मेयर अनीता शर्मा को ज्ञापन दिया जाएगा द्य सभा की अध्यक्षता लज्जावती नौटियाल एवं संचालन जेपी पांडे ने किया। इस अवसर पर धर्मपाल भारती ,राजेश शर्मा, बलवीर सिंह नेगी, आनंद सिंह नेगी, शीशपाल पोखरियाल,  संजय कानुडा, सरला कानुडा, मूसी चैहान, मंसूरी कुमारी, सोना बिष्ट, गौरव कुमार, गंगेश्वरी रावत, कमला धौंडियाल, रश्मि चमोली, किरण बिष्ट, बसंती पटवाल, विद्यावती राणा, सरिता पुरोहित, सुमन चैहान, विमला देवी, देवी बुद्धा चंद्रावती गौर, सावित्री देवी ,उमादेवी, राधा बिष्ट ,गणेशी रामायण, शांति गुसाईं, सरोज मंगाई, सुशीला पांडे, कमला पुरोहित, विमला बलूनी, मालती रावत, कमला नेगी, रामदेव मौर्य, सतीश जैन, राजेश गुप्ता, डॉ हरी नारायण जोशी, अनजान योगेश रिंग वाल, मीना चैहान, मंजू लोनी ,कांति बड़ा कोटी, विमला जगमुला, बलूनी जगदीप जसवाल, सरला नेगी आदि भारी संख्या में राज्य  आंदोलनकारियों ने गंगा में दुग्ध अभिषेक किया।