March 4, 2026

उत्तराखंड में 28 मई तक बादल छाए रहेंगे

देहरादून,  ( आखरीआंख ) उत्तराखंड में 28 मई तक बादल छाए रहने की घोषणा मौसम विभाग ने की है। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत तक हल्की बारिश हो सकती है। यह संभावना जताई जा रही है कि रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश हो सकती है।
 मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। उत्तराखंड में मौसम भले ही इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ हो, लेकिन यह स्थिति ज्यादा देर तक नहीं रहने वाली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन चार दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। तापमान भी सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। इस दौरान इसमें सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। कुमाऊं क्षेत्र के मैदानी इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के फुल्के बादल छाए रहेंगे। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

You may have missed