Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

ब्रेकिंग : गरुड़ में आकाशीय बिजली गिरने से बालिका घायल

बागेश्वर ( आखरीआंख ) से प्राप्त रिपोर्ट द्वारा अवगत कराया गया है कि आज दिनांक 12.06.19 को प्रातः 5:40 बजे, पूर्वी अयारतोली मोटर मार्ग के ऊपर स्थित चीड़ के पेड़ में आकाशीय बिजली गिरने से सड़क किनारे पोल से लगी केबल की तार जल गई,जिस कारण सड़क किनारे श्री बाला गिरी पुत्र लाल गिरी के आवासीय मकान मैं लगा केबल का तार जल जाने से मीटर व विद्युत लाईन जल गई है,व स्विच बोर्ड फटने से बाला गिरी जी की पुत्री कु0 मंजू उम्र 14वर्ष का बाएं तरफ चेहरा आंशिक रूप से जल गया है,जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ मैं उपचार कराया गया है, घटना की जानकारी प्राप्त होने पर सम्बन्धित पटवारी टीम के साथ मौके पर पहुँचे।प्रभावित परिवार के मकान मैं भी हल्की दरारें आयी है, अन्य किसी प्रकार की जन हानि, पशु हानि की सूचना प्राप्त नही है।

Advertisement