March 14, 2026

महिला की हत्या कर शव खनन क्षेत्र में फेंका 

काशीपुर ( आखरीआंख )  शुक्रवार को बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कोसी नदी के जोगीपुरा खनन घाट पर जानवर चराने गये लोगों ने झाडिय़ों में एक महिला का शव देखा। जानकारी मिलने पर जोगीपुरा की प्रधान के पति दौलत चंद नड्ढा ने बन्नाखेड़ा पुलिस को सूचना दी। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र,
कोतवाल चंचल शर्मा, एसएसआई राजेश कुमार, बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल मौके पर पहुंचे। शव की शिनात के प्रयास किये गये, लेकिन सफलता नहीं मिली। जांच के दौरान पुलिस को शव पर घाव का कोई निशान नहीं मिला। लेकिन, उसकी दोनों आंखों की पुतलियां बाहर निकले होने से महिला के साथ किसी अनहोनी की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी।
शव की शिनात नहीं हुई है। सूचना यूपी क्षेत्र के थानों में भी दे दी गई है। महिला की मौत कैसे हुई हुई इसका पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ही पता चल सकेगा।
-डॉ. जगदीश चंद, एएसपी काशीपुर