Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

बागेश्वर में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 3.85 करोड़ की लागत से होंगे 25 कार्य, खनन प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल और कौशल विकास पर रहेगा विशेष जोर; जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने अधिकारियों को दिए गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश

बागेश्वर। जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद ने 3.85 करोड़ रुपये की लागत के 25 विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की है। सोमवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इन कार्यों के पूरा होने से खनन प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।

बैठक में प्रबंधन समिति की ओर से पूर्व में संस्तुत उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के 19 विकास कार्यों के लिए 2.72 करोड़ रुपये तथा अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के 6 विकास कार्यों के लिए 1.13 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। इस प्रकार कुल 3.85 करोड़ रुपये के 25 विकास कार्यों को अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके साथ ही जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत प्राप्त आय और अब तक किए गए व्यय की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्वीकृत सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों का लाभ स्थानीय जनता तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शासी परिषद के सदस्यों से प्राप्त सुझावों के अनुरूप जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की धनराशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल और कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जनहितकारी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना और स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह बिष्ट, जिला खान अधिकारी नाज़िया हसन सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement