बागेश्वर नगर अध्यक्ष बने सोनी
बागेश्वर।। ( आखरीआंख ) नगर व्यापार मंडल की बैठक में चुनाव को लेकर मंथन किया गया। व्यापारियों के अनुमोदन के बाद कार्यकारी अध्यक्ष सोनी को दोबारा अध्यक्ष की जिमेदारी सौंपी गई। जल्द कार्यकारिणी का विस्तार होगा। व्यापारियों ने उनके हितों के लिए आगे आने वालों को ही पद सौंपने पर बल दिया।
रविवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू नेगी की अध्यक्षता में उल्का मंदिर में सुबह 11 बजे नगर इकाई की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष नेगी ने कहा कि व्यापारी हित में आगे आने वालों को ही संगठन की बागडोर संभालनी होगी। संगठन के माध्यम से ही व्यापारियों की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा अब तक नगर इकाई कार्यकारी अध्यक्ष के सहारे चल रही है। इसके चुनाव पर भी चर्चा हुई। इसी दौरान वरिष्ठ व्यापारियों ने कार्यकारी अध्यक्ष हरीश सोनी को ही दोबारा अध्यक्ष बनाने का अनुमोदन किया। इस पर जिलाध्यक्ष ने मोहर लगा दी। उन्हें जल्द कार्यकारिणी का विस्तार करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन महामंत्री अनिल कार्की ने किया। यहां संरक्षक नवीन लाल साह, हरबंश लाल कक्कड़, निर्मल लोहनी, लीलाधर उपाध्याय, ललित साह, किशन कुमार जोशी, बसंत बल्लभ पांडे, रतन सिंह बघरी, गोकुल पांडे, तारा दत्त तिवारी, मनीष पांडे, तारा चंद्र साह, महेश खेतवाल, हरीश रौतेला, मदन तिवारी, शांतिलाल उमेश चंद्र साह आदि रहे।
