March 8, 2026

अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने 05.63 ग्राम स्मैक व इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) एण्टी ड्रग्स टास्क फोर्स अल्मोड़ा ने 05.63 ग्राम स्मैक एवं इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ एक युवक कोे सिमकिनी ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया है। श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नव-युवाओं में नशाखोरी को रोकने हेतु जनपद में चलाये जा रहे आँपरेशन नया सवेरा के अन्तर्गत दिनांक- 23.06.2019 को उ0नि0 देवेन्द्र राणा, का0 ललित मोहन, का0 बालम सिंह कोतवाली अल्मोड़ा व का0 दीपक खनका, का0 हेमन्त कुमार एसओजी अल्मोड़ा को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर सुनिल सिंह विष्ट पुत्र सुरेश पाल विष्ट निवासी न्यू इन्द्रा कालौनी खत्याड़ी अल्मोड़ा के कब्जे से 05.63 ग्राम स्मैक व एक इलैक्ट्रोनिक तराजू बरामद कर कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0-32/19 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा ने बताया कि अभियुक्त सुनील सिंह हल्द्वानी से स्मैक लाकर अल्मोड़ा में छात्रों को बेचने जा रहा था जिसकी गोपनीय सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी है।

*सोमेश्वर पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार*

विक्की वर्मा पुत्र ईश्वरी लाल को उ0नि0 हरीश मेहर, का0 चैतन्य सुयाल थाना सोमेश्वर द्वारा गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष सोमश्वर श्री डी0आर0 वर्मा ने बताया कि उक्त अभियुक्त मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के फौ0सं0 -1305/2018 धारा-380/411/454 भा0द0वि0 में फरार चल रहा था, जिसे आज दिनाॅक- 24.06.2019 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।