June 24, 2026

बागेश्वर में स्कूटी दुर्घटना में युवक की मौत

बागेश्वर ( आखरीआंख ) तहसीलदार बागेश्वर के सूचना के अनुसार बागेश्वर-काण्डा मोटर मार्ग में वन विभाग की चौकी से करीब 150 मी0 आगे कलवर्ट के पास आज प्रातः करीब 07ः00 बजे स्कूटी संख्या- यू0के0-02-ए0 4135 को वन विभाग के नर्सरी कर्मिक श्री मनोज सिंह गडिया पुत्र श्री केशर सिंह गडिया द्वारा दुर्घटना ग्रस्त पाया गया तथा उसमें सवार श्री भाष्कर कनवाल पुत्र श्री मोहन सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी काण्डे स्यालडोबा, तहसील व जिला बागेश्वर मौके पर मृत पाया, जिसकी शिनाख्त पुलिस को मृतक के पास मिली आई0डी0 कार्ड से प्राप्त हुआ। मृतक  के पंचनामें की कार्यवाही कोतवाली पुलिस बागेश्वर द्वारा की जा रही है। उपरोक्त घटना दिनांक 30.06.2019 की रात्रि की होनी विदित है, जैसा कि स्थानीय पूछताछ से ज्ञात हुआ  है।