Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

बागेश्वर पुलिस ने वृद्ध महिला को किया परिजनों के सुपुर्द

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) दिनांक 4/07/2019 को पुलिस सहायत न0 112 से म0कां0 हीरा रानी द्वारा कोतवाली बागेश्वर को सूचना दी गई कि भराड़ी टैक्सी स्टेण्ड नये पुल पर एक वृद्ध महिला बैठी है, जो अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। इस सूचना पर *श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के पर्यवेक्षण* में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर वृद्ध महिला को थाने लाया गया तथा वृद्ध महिला के परिजनों की खोजबीन के पश्चात महिला के परिजनों को थाने बुलाया गया। महिला के भतीजे देवेन्द्र सिहं नेगी पुत्र हीरा सिहं निवासी- सुनाडी़, पोस्ट- रनमन थाना- सोमेश्वर, जिला- अल्मोड़ा थाने आये व वृद्ध महिला को उनके भतीजे के सकुशल सुपुर्द किया गया। वृद्ध महिला की पहचान कुंती देवी पत्नी जोगा सिहं निवासी उपरोक्त उम्र लगभग 90 वर्ष है।

पुलिस टीम  में उ0नि0 खष्टी बिष्त- म0कां0 कवितारहे।

Advertisement