Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

सल्ट पुलिस ने 240 केन बियर के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार वाहन सीज

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख )  थाना सल्ट पुलिस ने मारुती सुजूकी कार से 240 केन बियर बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए कार को सीज किया गया इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सल्ट ने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 06.07.2019 को पुलिस सहायता केन्द्र मरचूला पर उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह कानि0 नेत्र सिंह लोकेश कुमार द्वारा वाहन संख्या डीएल 3 सीएजी 1076 मारुती सुजूकी को चैक किये जाने पर कार के चालक दिवान सिंह पुत्र गोविन्द सिंह नेगी निवासी ग्राम भगलाड़ी पो- सराईखेत तहसील स्यालदे अल्मोड़ा हाल निवासी एच 92 सेक्टर 11 नोएडा गौतमबुद्धनगर उप्र0 के कब्जे से 240 केन बियर किंग्फिशर दिल्ली मार्का कीमत(24000रु) बरामद कर थाना सल्ट में मु0अ0सं0 21/19 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया।

Advertisement