October 23, 2024

एस बागेश्वर पुलिस ने 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किये 06 अभियुक्त गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार एवं श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में* अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाँक 06-07-2019 को मुखबिर की सूचना पर एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अमसरकोट पुल, बागेश्वर से 06 अभियुक्तों को 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसमें 1127 पव्वे, 180 बोतल कुल- 40 पेटी हरियाणा मार्का ब्रांड- Royal janrel reserve whisky थी। जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 99/19, 100/19 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

बरामद माल का विवरणः
1- 1127 पव्वे, 180 बोतल कुल- 40 पेटी हरियाणा मार्का ब्रांड- Royal janrel reserve whisky।
2- वाहन- फोर्ड फीगो DL-10-CA-1985
स्कोर्पियो HR-51-BH-3773

अभियुक्तों का विवरणः
1. संदीप शर्मा पुत्र श्री विष्णु शर्मा निवासी- मुंडलाना थाना- गोहाना, जिला- पानीपत, हरियाणा।
2. कमल पुत्र श्री जयपाल निवासी- उपरोक्त।
3. अनिल उर्फ मोनू पुत्र श्री राजेन्द्र मलिक निवासी- वार्ड न0- 01 एकता कालोनी थाना- मोहना, जिला- सोनीपत, हरियाणा।
4. अमित लटवाल पुत्र श्री बलवन्त सिंह निवासी- उपरोक्त।
5. समुन्दर सिंह पुत्र श्री सूरज सिंह निवासी- ग्राम- आहुलाना थाना- बरौढ़ा, जनपद- सोनीपत हरियाणा।
6. अमित पुत्र श्री भीम सिंह निवासी- ग्राम- सामडी, थाना- मोहाना जिला- सोनीपत, हरियाणा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम  में उ0नि0 पंकज जोशी प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर व0उ0नि0 मोहन चन्द्र पडलिया कोतवाली बागेश्वर  का0 ना0पु0 विरेन्द्र गैड़ा कोतवाली बागेश्वर का0 ना0पु0 नरेन्द्र गोस्वामी कोतवाली बागेश्वर का0 ना0पु0 हेमचन्द्र मठपाल एस0ओ0जी0/साइबर सैल बागेश्वर का0 ना0पु0 चन्दन राम एस0ओ0जी0/साइबर सैल बागेश्वर का0 ना0पु0 इमदाद हुसैन एस0ओ0जी0 बागेश्वर का0 चा0 भूपाल सिंह एस0ओ0जी0 बागेश्वर रहे।