बागेश्वर पुलिस ने एक पेटी अवैध देशी शराब के साथ किया एक अभियुक्त गिरफ्तार
बागेश्वर ( आखरीआंख ) श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार एवं श्री महेश चंद्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में* अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक: 6/07 /2019 को कोतवाली पुलिस द्वारा आरे बाईपास के पास वाहन चैकिंग के दौरान एक वाहन संख्या-UK-02-TA-1848 से एक पेटी (12 बोतल ) अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति मदन राम s/o तिल राम निवासी – अनर्सा, बागेश्वर को गिरफ्तार किया गया। जिस पर कोतवाली बागेश्वर में fir no – 102 /19 धारा 60 /72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
चैकिंग टीम में श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर उ0नि0 सुरभि राणा कां0 ना0पु0 प्रेम राम कां0 ना0पु0 जनार्दन कोरंग रहे।
पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
