Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 24, 2026

सचिवालय कूच करते 108 के पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

देहरादून,  ( आखरीआंख )  लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे 108 एंबुलेंस सेवा के पूर्व कर्मचारियों का गुस्सा गुरुवार को फूट गया। पूर्व कर्मचारियों ने सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस से हुई नोक-झोंक के बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।
सुबह 108 सेवा के पूर्व कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए सचिवालय की ओर निकल पड़े। जहां कर्मचारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व कर्मचारियों को गिरफ्तार कर सुद्धोवाला भेज दिया। इस दौरान पुलिस को पूर्व कर्मचारियों पर लाठियां भी फटकारनी पड़ी। गिरफ्तारी के बाद वाहन में चढ़ते हुए कर्मचारियो ने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। हंगामे के बाद आंदोलनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन वे सब गाड़ी से उतरकर भाग निकले। बाद पुलिस कर्मचारियों को पकड़कर दोबारा हिरासत मे लिया।
Advertisement