Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

जनसुनवाई में हुई 27 शिकायते दर्ज

बागेश्वर  ( आखरीआंख ) आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के लिए कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में जन सुनवार्इ आयोजित की गयी जिसमें जनपद से आये विभिन्न फरियादियों के द्वारा 27 शिकायतें दर्ज करार्इ गयी जिसमें अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी के द्वारा मौके पर निराकरण कर शेष शिकायतों का अनुश्रवण कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने जनसुनवार्इ में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त होने वाले शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करना सुनिश्चित करें, तथा इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराते हुए जिला कार्यालय को भी उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने फरियादियों को बारी-बारी से बुलाकर उनसे सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याऐं सुनी।
जनता मिलन कार्यक्रम में नवल किशोर ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि काफलीगैर-वैदीबगड़ मोटरमार्ग विगत 03 वर्षों पहले ध्वस्त हो गया है और बरसाती नाले में पुल की नितांत आवश्यकता है उन्होंने नाले में पुल बनाने की मॉग की, जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 पीएमजीएसवार्इ को तत्काल स्थलीय निरीक्षण करते हुए उक्त सड़क को ठीक करते हुए बरसाती नाले में पुल बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। खष्टी देवी निवासी असों पीपलचौक बागेश्वर ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि प्राथ्र्ाीनी के पास पुराना आवासीय मकान में जो जर्जर हालत में है प्राथ्र्ाीनी ने आवास दिलाने की मॉग की जिस पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डीआरडीए को प्राथ्र्ाीनी को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास की सुविधा प्रदान किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। गीता देवी ग्राम पंचायत गैराड़ ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि फल्याटी-बिलखेत मोटर मार्ग को गैराड से ग्राम सुकराडी एवं घटिगाड होते हुए भैंरूचौट्टा से मिलाने की मॉग की, जिस पर जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 लोनिवि कपकोट को स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। गोविन्द राम निवासी मगरूपहरी ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि तोक तल्ला तिर में सनीखेत से पेयजल आपूर्ति की मॉग की गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित क्षेत्र में जो भी प्रशासक नियुक्त किये गये है उनसे स्थलीय निरीक्षण कराते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। कृष्णानन्द निवासी तिलसारी ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि प्राधानमंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत उनके शौचालय एवं ऑगन क्षतिग्रस्त हो गया है इसका अभी तक उन्हें कोर्इ मुआवजा एवं शौचालय का कार्य नहीं कराया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने 15 दिन के अन्तर्गत अधि0अभि0पीएमजीएसवार्इ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। भागरथी देवी निवासी सौरांग ने अपने आवेदन पत्र में अवगत कराया कि उनकी पुत्री दिया की दोनों किडनी खराब हो चुकी है जिसके लिए उन्होंने आर्थिक सहायता की मॉग की गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को इलाज के लिए सुविधा मुहैया कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को आयुष्मान कार्ड निर्गत करने के निर्देश दिये ताकि बालिका का र्इलाज आयुष्मान योजना के अन्तर्गत किया जा सके तथा डीपीओ को भी निर्देश दिये कि बालिका का पंजीकरण ऑगनबाड़ी केन्द्र में कराने के निर्देश दिये। समस्त हार्इड्रम आपरेटर लघु सिंचार्इ विभाग खण्ड बागेश्वर ने अपने शिकायती पत्र में जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि लघु सिंचार्इ विभाग से उन्हें लम्बे समय से अभी तक मानदेय नहीं मिल पाया है, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को कमेटी का गठन करते हुए जॉच करने के निर्देश दिये। बसकुना ग्राम पंचायत के समस्त ग्रावासियों के द्वारा ग्राम बसकुना में क्रेसर लगाने के विरोध में शिकायती पत्र प्रस्तुत किया और कहा कि ग्राम पंचायत में क्रेसर के लगने से उपजाऊ भूमि को नुकशान एवं पर्यावरण को क्षति होगी जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। गोविन्द लाल शाह निवासी तल्ली बाजार बागनाथ गली ने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर कहा कि प्राथ्र्ाी के पास 80 वर्ष पुराना आवासीय भवन है जो जीर्णशीर्ण हो चुका है जिसका मरम्मत का कार्य किया जाना अति आवश्यक है भवन का सुधारीकरण करने के लिए जिला विकास प्राधिकरण के कार्यालय में मकान का नक्शा जमा कर दिया गया है उन्होंने भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए भवन के सुधारीकरण एवं मरम्मत के कार्य हेतु अनुमति चाहने की मॉग की जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को प्राथ्र्ाी को अनुमति प्रदान किये जाने के लिए तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निदे्रश दिये।
जनता मिलन कार्यक्रम मे जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता मिलन मे जो भी समस्या एवं शिकायते प्राप्त हुर्इ है उनके प्रति सभी अधिकारी संवेदनशील रहते हुए तत्काल प्राप्त शिकायतो का निराकरण करना सुनिश्चित करे जिन शिकायतो पर स्थलीय निरीक्षण एवं जांच की जानी है ऐसी शिकायतो का निष्पक्ष जांच करते हुए निराकरण करना सुनिश्चित करें तथा शासन स्तर की समस्याओ को शासन को समय से प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
जनसुनवार्इ में मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती, जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस. के शाह, उप जिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पन्त, अधि0अभि0 विद्युत भाष्करानन्द पाण्डेय, अधि0अभि0 लो.नि.वि बागेश्वर उमेश पन्त, कपकोट संजय कुमार पाण्डेय, पीएमजीएसवार्इ बागेश्वर राजेन्द्र प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस.गस्याल, कृषि एवं भूमि सरंक्षण अधिकारी गीतांजली बंगारी सहित जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement