March 6, 2026

हरेला पर जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बागेश्वर  ( आखरीआंख )  हरेला के त्यौहार पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने समस्त जनपदवासियों को शुभकामनायें दी। जिलाधिकारी ने  समस्त जनपदवासियों एवं राज्य की खुशहाली के लिए कहा कि यह पर्व आपके जीवन में तथा इस धरा में खुशहाली एवं हरियाली लेकर आये ऐसी मंगल कामना भगवान बाबा बागनाथ से की है। उन्होंने कहा कि हरेला कुमाऊॅ का अत्यन्त प्राचीन एवं प्रसिद्ध त्यौहार है यह त्यौहार सावन मास के प्रथम दिन मनाया जाता है। लोक जीवन में इस पर्व की विशेष महत्ता है। इस पर्व पर वृक्षारोपाण का भी विशेष महत्व होता है इसलिए उन्होंने जनपद के समस्त सम्मानित जनता से अपील की है कि हरियाली को बनाये रखने के लिए इस त्यौहार पर पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करें।