Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

मंडलायुक्त ने जागेश्वर धाम पहुॅचकर श्रावणी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

अल्मोड़ा, ( आखरीआंख )   आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल व सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला ने शनिवार को जागेश्वर धाम पहुॅचकर श्रावणी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी व मंदिर समिति के सदस्यों को निर्देश दिये कि श्रावणी मेले में श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाय। आयुक्त ने कहा कि इस बार पार्किंग की जो व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गयी है वह सराहनीय है इससे जाम की समस्या पैदा नही होगी। इस अवसर जिलधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि वर्तमान श्रद्धालुओ के आने-जाने के लिये गाड़ियों की शटल व्यवस्था प्रारम्भ की गयी है जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।
इस दौरान आयुक्त ने प्राचीन कुबेर मंदिर को जाने वाले पैदल मार्ग को ठीक करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य मंदिर के आप-पास कराये जाने है उसका प्रस्ताव मंदिर समिति दे ताकि एएसआई के अधिकारियों से वार्ता कर कार्य की अनुमति ली जा सके। इसके बाद आयुक्त ने स्वदेश योजना के अन्तर्गत के0एम0वी0एन0 द्वारा कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग का निरीक्षण करते हुये कहा कि इसकी क्षमता बढाने के साथ-साथ वहां पर बने शौचालयों व स्नानगार के कार्यों को यथाशीध्र पूर्ण करे लें। उन्होंने कहा कि जगह-जगह पर साइन एज लगाये जाय ताकि यात्रियों को विभिन्न स्थानों का पता चल सके। आयुक्त ने समिति के सदस्यों ने कहा कि जागेश्वर मंदिर समिति का मस्टर प्लान बनाये। इससे पूर्व उन्होंने परिवार सहित मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
आयुक्त ने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत जो विभिन्न कार्य कराये जा रहे है उन्हें 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने के0एम0वी0एन0 के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कराये जा रहे कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय। इस अवसर पर के0एम0वी0एन0 के अधिकारी द्वारा बताया कि इस योजना में 11.19 करोड़ भारत सरकार से स्वीकृत हुये थे, जिसमे ंसे 6 करोड़ रू0 व्यय किय जा चुके है इसके सापेक्ष 53 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिये गये है और शेष कार्य गतिमान है। बताया कि आरतोला में पार्किंग का कार्य अन्तिम चरण में है, शौचालय का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। कार पार्किंग में 22 सोलर लाइट लगायी गयी है साथ ही वहां पर पानी की व्यवस्था भी की गयी है। आरतोला में प्रवेश द्वार का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बताया कि आरतोला से जागेश्वर मोटर मार्ग में किनारो पर बैठने के लिये 15 बेंच का निर्माण व 10 टिन शैडो का निर्माण पूर्ण हो चुका है। के0एम0वी0एन0 के अधिकारियों ने बताया कि अन्य कार्य गतिमान है। आयुक्त ने निर्देश दिये कि एक विशेष सफाई अभियान जाट गंगा नदी व मंदिर परिसर में भी साफ-सफाई का एक अभियान चलाया जाय साथ ही नदी के जल स्तर को बढ़ाने के लिये विशेष कार्य योजना बनायी जाय। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, जीएम केएमवीएन अशोक जोशी, एआरटीओ आलोक जोशी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, मंदिर समिति के प्रबन्धक भगवान भट््ट, उपाध्यक्ष गोविन्द गोपाल, एएसआई के मनोज जोशी, नीरज जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

You may have missed

Advertisement