Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

खबर का असर: खेल मैदान बनाये जाने बाबत प्रशासन आया हरकत में

बागेश्वर ( आखरीआंख )  -परगना मजिस्टे्रट कपकोट प्रमोद कुमार ने अवगत कराया है कि मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार कपकोट केदारेश्वर मैदान में मिनी स्टेडियम केदारेश्वर मैदान का प्रस्ताव प्राप्त है, तथा बदियाकोट मिनी स्टेडियम हेतु रा0इ0का0 बदियाकोट से लगे हुए खेल मैदान का प्रस्ताव मिनी स्टेडियम हेतु प्राप्त है। उक्त प्रस्तावित की गयी भूमि में किसी को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो, वह 15 दिनों के अन्तर्गत उपजिलाधिकारी कार्यालय कपकोट में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता हैं। 15 दिन के उपरान्त प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा।

यहाँ आपको बताते चले कि आखरीआंख समाचार ने 2 दिन पूर्व ही इस मैदान को अबतक नही बनाये जाने बाबत समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था । जिसपर प्रशासन तुरंत ही हरकत में आया है और इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

Advertisement