March 18, 2026

प्रेम प्रसंग में पति ने दिल्ली से घर बुलाकर की प्रेमी की हत्या ,आरोपी गिरफ्तार

बागेश्वर  ( आखरीआंख )  20 जुलाई को बागेश्वर तहसील पटवारी छेत्र के गुनाकोट में एक युवक लाश मिली थी। घटना के पांच दिन बाद तुरंत राजस्व पुलिस हत्याकांड का खुलासा किया। दरसल बागेश्वर तहसील के पटवारी छेत्र गुनाकोट में एक युवक की लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त आधार कार्ड के जरिये बृजेश सिंह ऐठानी के कपकोट निवासी के रूप में हुई। मिर्तक के भाई ने कपकोट थाने में अज्ञात लोगो के ख़िलाफ़ हत्या मुक़दमा दर्ज करवाया था. बागेश्वर राजस्व पुलिस ने मामले गंभीरता लेते हुए जाँच में तेजी दिखाई।
पुलिस ने मिर्तक के सोशल अकाउंट्स व् मोबाईल काल डिटेल्स खंगाली गयी। जिसके जरिए पता चला दोंनो के बीच कई msg व कई मोबाइल कॉल्स हुई थी। मिर्तक बृजेश सिंह का प्रेम प्रसंग सातरतबे गुनाकोट निवासी एक विवाहिता से चल रहा था। लम्बे समय से चुकी महिला की शादी बागेश्वर तहनसील पटवारी छेत्र के सातरतबेगुनाकोट में हुई कुछ समय पूर्व। सोशल मीडिया में दोनों की अक्सर चैटिंग होती रहती थी। युवक का महिला के घर आना जाना लगा रहता था।जब इसकी भनक महिला पति को लगी वो बबूला हो उठा। उसमे अपनी पत्नी के मोबाईल से पत्नी के पेमी को वाट्सप सन्देश भेजा घर आने के लिए प्रेमी जोकि वर्तमान में दिल्ली नौकरी कर रहा था। पति द्वारा धोखे से प्रेमी को दिल्ली से बागेश्वर अपने गाउँ बुला लिया जंहा आरोपी पति ने शराब के नशे में प्रेमी को पीटपीटकर मौत के घाट उतार दिया लाश को गुनाकोट के जंगलो में सल्फाश की गोलियों के साथ फेंक दिया।

घटना का खुलाशा कैसे हुआ कुछ दिन पूर्व बागेश्वर तहसील के एसडीएम कार्यालय को इसी सातरतबेगुनाकोट ग्राम सभा के पति पत्नी को सुरक्षा प्राप्त करने का लेटर प्राप्त हुआ। जाँच करने पर दोनों को एसडीएम कोर्ट में लाया गया। जहां पूछताछ के दौरान संदेह होने पर दोनों के मोबाईल फोनो की जाँच की गयी। शक की सूई घूमने पर दंपती से कड़ी पूछताछ करी पत्नी ने सच उगल दिया आरोपी पति को मौके से अरेस्ट किया गया। तुरंत बाद आरोपी पति को जिला न्यायालय में पेसी के बाद आईपीसी की धारा 302 के तहत ग्रिफ्तार कर अल्मोड़ा पुलिस रिमांड में जेल भेज दिया गया।