Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ व उसकी माॅ के साथ मारपीट के आरोपी को किया गया तत्काल गिरफ्तार 

 

 

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  दिनांक 26.07.2019 को वादिनी श्रीमती नीमा देवी निवासी भतरौला थाना व जनपद बागेश्वर द्वारा थाना कोतवाली बागेश्वर में लिखित तहरीर दी कि गांव के ही जगदीश राम निवासी उपरोक्त आय दिन वादिनी के घर में शराब पीकर आता है वादिनी के साथ मारपीट कर वादिनी की पुत्री उम्र 11 वर्ष के साथ छेड़खानी व परेशान कर जान से मारने की धमकी देता है। उक्त तहरीर के आधार पर *थाना कोतवाली मे मु0अ0सं0 109/19 धारा 323/506/452/354 भा0द0वि0 व  9(ड) /10 पोक्सो अधिनियम बनाम जगदीश राम पंजीकृत किया गया।* मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही कर *श्री लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक, महोदय* के आदेशानुसार श्री महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के  निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को  गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज दिनांक 27.07.2019 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम me 0उ0नि0 खष्टी बिष्ट, कोतवाली बागेश्वर  का0 भुवन बोरा, कोतवाली बागेश्वर का0 नरेन्द्र गोस्वामी, कोतवाली बागेश्वर  रहे।

 

 

You may have missed

Advertisement