बागेश्वर में स्कूटी खाई में गिरी, दो महिला घायल, एक जिला असपताल रेफर
बागेश्वर । कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक स्कूटी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं। एक की हालत अधिक गंभीर है, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है, जबकि दूसरी की स्थिति ठीक है उसे उपचार के बाद घर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कपकोट निवासी गंगा देवी पत्नी कुंदन सिंह उम्र 40 वर्ष तथा पालाडुंगरी निवासी 32 साल की आनंदी देवी पत्नी हीरा सिंह गुरुवार को स्कूटी से कपकोट से भराड़ी आ रहे थे। कपकोट पुल के पास स्कूटी अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। इस हादसे में दोनों ही महिलाएं चोटिल हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी कपकोट भर्ती किया। प्राथमिक उपचार के बाद गंगा देवी के सिर पर अधिक चोट होने के कारण जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया है, जबकि आनंदी देवी उपचार के बाद घ्ज्ञर भेज दिया है। 112 से मिली सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल को 108 एंबुलेंस से भेजा गया है।
