Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

जिंदगी भर की कमाई को राख होता देख छलके आंसू, उजड़े आशियानों के सामने बेबस दिखे लोग


उत्तरकाशी । उत्तरकाशी मोरी ब्लॉक की हरकीदून घाटी स्थित पवाणी गांव में मंगलवार शाम भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया। एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के भवनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दर्जनों भवनों के जलने की सूचना है। इससे 30 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। किसी ने घर बनाने के लिए जिंदगी भर मेहनत की थी तो किसी ने छोटी-छोटी बचत से गृहस्थी का सामान जुटाया था। लेकिन कुछ ही देर में आग की लपटों ने सब कुछ छीन लिया। पवाणी गांव में अब कई परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। अपने आशियाने उजड़ते देख लोगों के आंसू नहीं थम रहे।
जानकारी के अनुसार, मोरी तहसील मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर पवाणी गांव में शाम लगभग साढ़े चार बजे एक घर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने और घरों में रखा सामान बचाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने आसपास के कई भवनों को अपनी चपेट में ले लिया।कई परिवारों की जिंदगी भर की जमा पूंजी आग की भेंट चढ़ गई। घर और गृहस्थी का सामान खोने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने अब रहने और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। आग की सूचना पर मोरी से पुलिस, राजस्व विभाग और फायर सर्विस की टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया।एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल के लिए भेजी गई।

Advertisement