Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

किसानों का नगर के मुख्य चौक पर धरना-प्रदर्शन


रुद्रपुर ।  किसानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के मुख्य चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। बाद में जुलूस निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। धरने में विभिन्न संगठनों के लोग भी शामिल हुए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने और सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग की। उन्होंने कहा कि रोजाना 12 से 16 घंटे काम करने के बावजूद उन्हें पूरा मानदेय नहीं मिल रहा है।

Advertisement