Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

बागेश्वर में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ तेज, नियम तोड़ने वालों पर चला कार्रवाई का डंडा; 34 लोगों पर शिकंजा

17 वाहन चालकों के काटे चालान, 17 व्यक्तियों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई; देर शाम होटल-ढाबों में भी चला सघन चेकिंग अभियान

बागेश्वर। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत 24 नवंबर 2026 को यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 17 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें दो वाहनों के चालान न्यायालय भेजे गए।

वहीं, देर शाम पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत होटल और ढाबों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की विशेष निगरानी ऐसे बाहरी व्यक्तियों पर रही, जो अपनी पहचान छिपाकर या वेश बदलकर जनपद में रह रहे हो सकते हैं। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान तेज किया गया है।

इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने तथा बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे 17 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

नियमों से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों और बिना सत्यापन रहने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर अब लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

You may have missed

Advertisement