251 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में उमड़ा जनसैलाब
रुड़की । खानपुर विधायक उमेश कुमार की ओर से पीपली गांव के निकट मंगलवार को आयोजित समारोह में 251 निर्धन कन्याओं का विवाह रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
