Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

गरुड़ में कुछ मकानों में आया मलवा, प्रशासन ने बाटे तिरपाल

बागेश्वर ।  तहसील गरूड़ के अंतर्गत सिरकोट के राजपानी क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुई क्षति का उपजिलाधिकारी गरुड़ द्वारा स्थलीय निरीक्षण करने उपरांत अवगत कराया गया कि बैजनाथ ग्वालदम मोटरमार्ग में सिरकोट से 1 KM की खड़ी चढ़ाई में है, उक्त क्षेत्र के राजपानी में कुछ मकानों में मलवा आने की सूचना प्राप्त हुई,जिसमे श्री द्वारिका प्रसाद s/o स्व. श्री पनी राम एवं दानी राम s/o श्री जस राम के मकान की बाहरी दीवारों में मलवा आ गया था। सुरक्षा की दृष्टि से परिवारों को श्री आलम राम s/o श्री जमन राम के मकान में शिफ्ट कर दिया गया है और टेंट एवं तिरपाल भी वितरित किये गए हैं। किसी प्रकार को कोई जनहानि एवं पशु हानि नही हुई है।
प्रभावित परिवारों के पास पर्याप्त राशन की उपलब्धता है। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी एवं गल्ला विक्रेता सिरकोट को भी प्रभावितो को पर्याप्त राशन उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश दिए गए है।
वर्तमान में राजपानी में बिजली एवं पानी की सप्लाई भी प्रभावित है,सम्बन्धित विभागों को उक्त के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

You may have missed

Advertisement