Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

लोक निर्माण विभाग मुयालय को नहीं जर्जर व मियाद निकले पुलों की जानकारी

देहरादून। उत्तराखंड में विभिन्न पुल जर्जर हालत में हैै तथा विभिन्न पुलों की सुरक्षा मियाद निकल चुकी हैै लेकिन इसकी पूर्ण संया की सूचना लोक निर्माण विभाग मुयालय पर उपलब्ध नहीं हैै। सूचना मांगने पर सूचना आवेदक नदीम उद्दीन को जनपदवार पुलों की संया की सूचना उपलब्ध कराते हुये विभाग के 65 लोक सूचना धिकारियों से जर्जर व मियाद निकले पुलों की सूचना लेने को कहा गया हैै।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने लोक निर्माण विभाग के मुयालय/प्रमुख अभियंता कार्यालय के लोक सूचना अधिकारी से मियाद पूरी हो चुके, यातायात को असुरक्षित तथा जर्जर पुलों की जनपदवार संया की सूचना मांगी। इसके उत्तर में मुयालय के लोक सूचना अधिकारी/वरिष्ठ स्टाफ अफिसर ने अपने पत्रांक 1242 दिनांक 29-08-2019 से जनपदवार पैदल तथा मोटर पुलों की संया की सूचना तो उपलब्ध करा दी लेकिन सुरक्षा मियाद पूरी हो चुके, जर्जर व यातायात को असुरक्षित पुलों की सूचना मुयालय पर उपलब्ध होने तथा प्रदेश के 65 अधिशासी अभियंता कार्यालयों में उपलब्ध न होने के आधार पर नहीं उपलब्ध करायी तथा इन कार्यालयों की सूची देते हुये उन्हेें अलग से आवेदन कहने को कह दिया। श्री नदीम को उपलब्ध प्रदेश के पुलों की सूचना के अनुसार प्रदेश में कुल एक लाख पांच हजार 359 मीटर लबाई के 3451 पुल हैै इनमें 43511.31 मीटर लबाई के 1260 पैदल पुल शामिल है। इसके अतिरिक्त 61847.78 मीटर कुल लबाई के 2119 मोटर पुल शामिल है। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जिले को छोड़कर सभी 11 जनपदों में पैदल पुल हैै। इसमें सर्वाधिक 216 पुल चमोली में, 186 पिथौैरागढ में, 166 पुल उत्तरकाशी जिले में तथा 148 पुल पौड़ी जिले में ििस्थत हैै। अन्य जिलों में टिहरी में 87, देहरादून में 23, रूद्रप्रयाग में 93, चपावत में 57, बागेश्वर में 119, अल्मोड़ा में 124, नैनीताल में 41 पुल शामिल है। उत्तराखंड के कुल 2119 मोटर पुलों में 312 राष्ट्रीय राज मार्गों पर स्थित है जबकि 1879 जनपदों में अन्य मार्गों पर स्थित हैै। सर्वाधिक 215 मोटर पुल जनपद अल्मोड़ा में, 198 बागेश्वर जनपद में, 193 चमोली में, 189 पौड़ी में, 187 टिहरी मेें स्थित हैै जबकि अन्य जनपदों में 153 उत्तरकाशी, 146 देहरादून, 86 हरिद्वार, 11 पिथौरागढ, 71 चपावत, 128 नैनीताल, 145 उधमसिंह नगर जिले में स्थित है।

Advertisement