October 23, 2024

देवप्रयाग में पहाड़ी छात्र सेना संगठन ने जीता छात्रसंघ चुनाव

नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग छात्रसंघ चुनाव में पहाड़ी छात्र सेना संगठन ने एकतरफा जीत हासिल की। सभी पदों पर छात्रसंघ प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। महाविद्यालय चुनाव अधिकारी अर्चना धपवाल ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के प्रत्येक पद पर एक-एक नामांकन होने से सभी (छह) पदों पर छात्रसंघ प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। निर्वाचित प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण पूर्व अधिसूचना के अनुसार नौ सितंबर को करवाया जाएगा। छात्रसंघ चुनाव में प्रिया नेगी अध्यक्ष, काजल उपाध्यक्ष, मनीष महासचिव, आंचल कोषाध्यक्ष, कृष्णा कुमार सह सचिव एवं मनीषा को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सुधा भारद्वाज ने छात्र संघ के निर्विरोध चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने छात्रसंघ पदाधिकारियों से महाविद्यालयों के कार्यों व अनुशासन में सहयोग की अपेक्षा की है। पहाड़ी छात्र सेना संगठन के छात्र संघ पर काबिज होने पर अन्य छात्र संगठन के चुनाव में नदारद रहे। पहाड़ी छात्र सेना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरिवंद जियाल ने संगठन प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि संगठन महाविद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग करेगा।

नगर पंचायत गजा को स्वछता सूची में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त
नई टिहरी। अटल निर्मल नगर पुरस्कार वर्ष 2018-2019 के तहत नगर पंचायत गजा को नगर पंचायतों में स्वछता सूची में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मुयमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्र्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती को सात लाख रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर समानित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती ने उत्तराखंड की नगर पंचायतों में स्वछता को लेकर नपं गजा को स्थान मिलने पर सभी नगरवासियों का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से मोबाइल एप व केंद्रीय टीम द्वारा सभी नगर निगम, पालिका व नगर पंचायतों में स्वछ भारत अभियान के तहत सर्वे कार्य किया गया। जिसमें कूड़ा निस्तारण व्यवस्था, जैविक-अजैविक कूड़ा अलग-अलग रखना, जन जागरूकता सहित कई मुय बिंदु शामिल रहे। बताया कि सभी नगरवासियों व नपं कर्मचारियों के सहयोग से नवगठित नगर पंचायत गजा को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जो कि सभी क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने नपं को और स्वछ बनाने के लिए सभी कर्मचारियों व नगर के लोगों के सहयोग की अपील की है।

नई कार्यकारिणी का गठन किया
पौड़ी।राजकीय आयुवेर्दिक एवं यूनानी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एसोसिएशन शाखा पौड़ी का द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचत पदाधिकारियों ने एसोसिएशन हित व कर्मचारियों की समस्याओं को हल करना प्राथमिकता बताया। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। त्रिलोक सिंह अध्यक्ष, विजय नैथानी मंत्री, चंद्रपाल कोषाध्यक्ष, गणेश थपलियाल सरंक्षक, सुरेशानंद पुरोहित आय-व्यय निरीक्षक, प्राणेश चमोली वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवीन चंद्र कार्यवाहक अध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर प्रेमलाल, शोभन सिंह नेगी, अमलानंद, शनिराम, अनूप, कुलदीप, सतेंद्र आदि शामिल रहे।

52 स्थानों में 9030 लोगों ने ली हिमायल बचाओ प्रतिज्ञा
पौड़ी। पौड़ी जिले में शुक्रवार को 52 स्थानों में 9030 लोगों ने हिमायल बचाओ की प्रतिज्ञा ली। पौड़ी में आयोजित जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता में एडी माध्यमिक एमएस बिष्ट ने हिमालय प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। शुक्रवार को पौड़ी में 11 स्थानों पर 1000 लोगों ने श्रीनगर में 2 स्थानों पर 1000 लोगों ने, कोटद्वार में 16स्थानों पर 5000 लोगों ने, सतपुली में 15 स्थानों पर 1200 लोगों ने, धुमाकोट में 1 स्थान पर 196 लोगों, बीरोंखाल में 7 स्थानों में 634 लोगों ने हिमालय बचाओ की शपथ ली।

मरोड़ा ग्राम सभा को खिर्सू ब्लाक में शामिल करने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
पौड़ी। पाबौ ब्लाक की मरोड़ा ग्राम सभा को खिर्सू ब्लाक में शामिल करने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि खंड विकास कार्यालय को इसको लेकर कई बार ज्ञापन भी दिया गया लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे मरोड़ा गांव के ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत मरोड़ा की बैठक में मरोड़ा ग्राम सभा को खिर्सू ब्लाक में शामिल करने पर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। कई बार बीडीओ कार्यालय को बताने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाए गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने शासन को अपने स्तर से कदम उठाने को कहा लेकिन इसके बाद भी शासन ने कोई कदम नहीं उठाए। ग्रामीणों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी के साथ ही फिर से कोर्ट की शरण में जाने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान प्रभुदयाल सिंह, सुल्तान सिंह, जितेंद्र सिंह, पवन सिंह डंगवाल, नरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, दामोदर बिष्ट, दौलत सिंह, धन सिंह डंगवाल, रविंद्र रावत, जयकृष्ण पंत, साबर सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह आदि शामिल थे।

पौड़ी में भाषण प्रतियोगिता में मो. अफान ने मारी बाजी
पौड़ी। हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत शुक्रवार को पौड़ी में जिला मुयालय स्तर की भाषण प्रतियोगिता डीएवी इंटर कालेज पौड़ी में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के 9 स्कूलों के प्रतिभगियों ने हिस्सा लिया। डीएवी इंटर कॉलेज में हिमालय को पॉलीथिन से बचाने के उपाय विषय पर प्रतिभागियों ने विचार रखे। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज के 11वीं के छात्र मोहमद अफान ने पहला, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल पौड़ी की 11वीं की