Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

छात्रा को पीटने वाली शिक्षका बर्खास्त

बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल मंडलेसरा में कक्षा पांच की छात्रा को पीटने वाली शिक्षका को अभिभावकों की शिकायत पर बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है शिक्षिका की पीटाई से अंदरूनी चोटें आई है। अभिभावकों ने शिक्षिका पर कई अन्य आरोप भी लगाये हैं।
सोमवार को मंडलसेरा निवासी कमल जोशी ने प्रधानाचार्य को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने कहा सात अगस्त को उसकी बेटी भव्या जोशी रोज की तरह विद्यालय गई थी। स्कूल में तैनात शिक्षिका इंद्रा जोशी ने उसकी बेटी की बगैर किसी गलती पर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस कारण उसे अंदरूनी गहरी चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में दिखाया गया। चिकित्सक ने एक्स-रे और एमआईआर की सलाह दी है। इस पिटाई से उसे मानसिक आघात पहुंचा है। अब वह विद्यालय आने को भी तैयार नहीं है। अभिभावक की शिकायत को प्रधानाचार्य ने विद्यालय प्रबंधन को बताई। सोमवार को विद्यालय में स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की बैठक हुई। अभिभावकों ने कहा शिक्षिका जोशी आए दिन बचों के साथ इस तरह का व्यवहार करती है। वह अपने गुस्से पर काबू नहीं पा सकती है। शिकायत के बाद विद्यालय प्रबंधन ने आरोपित शिक्षिका को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। प्रधानाचार्य राखी राज ने कहा प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया है। बैठक में शंकर पांडे, कमल जोशी, पीसी पंत, बबीता कोरंगा, रुचि पांडे, शिक्षक महिराज मटियानी और भारती पांडे रहीं।

You may have missed

Advertisement