महाविद्यालय गरुड़ में सभी पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशी काबिज
बागेश्वर। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में सभी पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशी काबिज हुए हैं। यहां निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। किसी भी संगठन ने यहां अपने प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारे थे। अध्यक्ष पद पर ललित मोहन पांडे, छात्र उपाध्यक्ष में कुंदन मटियानी, छात्रा उपाध्यक्ष तारा, सचिव पवन कांडपाल, कोषाध्यक्ष पंकज दुबे, विवि प्रतिनिधि दीप्ति पांडे को प्राचार्य प्रो. बीएस शर्मा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर चुनाव प्रभारी डॉ. हेम दुबे, बीबी जोशी, राकेश भट्ट, अवधेश तिवारी, बीबी जोशी, पवन नगरकोटी, सुरेश कुमार, गणेश जोशी आदि मौजूद रहे। उधर, दुग नाकुरी डिग्री कॉलेज में नीरज भाकुनी अध्यक्ष, जगत सिंह उपाध्यक्ष, चेतना छात्रा उपाध्यक्ष, आशा कोषाध्यक्ष बनीं। इसके अलावा सचिव, उप सचिव, सांस्कृतिक परिषद, संकाय प्रतिनिधि कला और विवि प्रतिनिधि पद रिक्त हैं। विजयी प्रत्याशियों को प्राचार्य पुष्पेश पांडे ने शपथ दिलाई। यहां प्रवेक्षक बीएम भट्ट आदि रहे। इसके अलावा कांडा डिग्री कॉलेज में संतोषी आर्या अध्यक्ष, वंदना नेगी उपाध्यक्ष, प्रियंका भंडारी कोषाध्यक्ष, नीलम आर्या सह सचिव, सांस्कृतिक सचिव तला कांडपाल और किरन कांडपाल कला संकाय प्रतिनिधि बनीं। सचिव पद के प्रत्याशी सुनील का नामांकन रद होने से यह पद रिक्त है। प्राचार्य डॉ. पूनम रौतेला ने विजयी प्रत्याशियों ने शपथ दिलाई।
