March 18, 2026

आईटीबीपी के जवानों ने कहा हम बचाएंगे हिमालय 

पिथौरागढ़। हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ, पॉलीथिन हटाओ के तहत आईटीबीपी जाजरदेवल के जवानों ने पॉलीथिन का प्रयोग न करने की शपथ ली। कहा कि पॉलीथिन के प्रयोग से हिमालय को नुकसान हो रहा है। सभी को पॉलीथिन का प्रयोग बंद करना चाहिए। सोमवार को आईटीबीपी 14वीं वाहनी के उपसेनानी रोहताश मिश्रा ने जवानों को शपथ दिलाई। उन्होंने इस पहल के लिए सराहना की। कहा कि वर्तमान में जलवायु में काफी परिवर्तन हो गया है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के चलते जगह-जगह प्राकृतिक घटनाएं हो रही है। कहा कि हिमालय के संरक्षण के लिए पॉलीथिन का प्रयोग बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमालय की सेहत सुधारने के लिए जवान समय-समय पर उच हिमालय क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाता है।