March 8, 2026

बागेश्वर में मतदाता सूची में नाम गायब होने से वोटरों में गुस्सा

बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरु हो गए हैं, लेकिन मतदाता सूची की गड़बडिय़ा कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कई गांवों की मतदाता सूची से लोगों के नाम गायब हैं। शुक्रवार को रियूनी लखमारा के ग्रामीणों ने भी एडीएम को ज्ञापन देकर मतदाता सूची से 71 लोगों के नाम कटने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने चुनाव से पूर्व सभी मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराने की मांग की। रियूनी लखमारा के ग्रामीणों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के समय गांव की वोटर संया 427 थी, जबकि पंचायत चुनाव से पूर्व कई वोटरों के नाम कट गए हैं। इस बार की सूची मे केवल 356 मतदाताओं के नाम ही दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम कटने के बाद कई वोटर अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। जिससे चुनाव परिणाम पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि लोक सभा चुनाव के समय सभी वोटरों ने अपने मत डाले थे, इसके बाद भी कई लोगों के नाम कटने से उनमें निराशा है। उन्होंने मतदान से पूर्व सभी छूटे मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने को कहा। ऐसा नहीं होने पर लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची के आधार पर मतदान कराने की मांग की। इस मौके पर परुली देवी, मोतिमा देवी, खीम राम, कुंवर राम, जगदीश राम, प्रेम राम, भैरव राम, कुंदन सिंह, गणेश सिंह, जगदीश नाथ आदि मौजूद रहे। इधर फटगली गांव में भी 50 से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। ग्रामीण इस समस्या को लेकर एसडीएम से मिले। उनका कहना है कि उनकी गांव की कमला देवी बीडीसी की प्रत्याशी हैं। उनका नाम तक सूची में नहीं है। उन्होंने छूटे नामों को सूची में जोडऩे की मांग की है। मांग करने वालों में युकां के जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत, तनुजा, जानकी देवी, पूरन लाल, रजनी, भूपेश राम, नीमा देवी, अनुराग सिंह, लछिमा देवी आदि शामिल हैं।