Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बागेश्वर पहुंची कांग्रेस की गांधी पदयात्रा 

बागेश्वर। महात्मा गांधी की 150वें जन्म शताब्दी वर्ष पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी पदयात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा अल्मोड़ा के छह विधानसभा का भ्रमण कर बागेश्वर पहुंच गई है। 28 दिन की इस यात्रा में पदयात्री 700 किमी चल चुके हैं। 28 दिन तक यात्रा में कार्यकर्ता लोगों को गांधी के विचारों से अवगत करा रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि गांधी का अहिंसा वादी विचार आज भी प्रासंगिक है। इसमें लोगों से जुडऩे का भी आह्वान कर रहे हैं।
मालूम हो कि 26 अगस्त को जागेश्वर विधानसभा के जयंती के शहीद स्थल से पूर्व मुयमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और राय सभा सदस्य प्रदीप टटा के सानिध्य में पद यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा अल्मोड़ा जिले के छह विधानसभा में घूमी। रविवार को यात्रा सीमी, नरगोल, डोबा, चोहना, धारी, फलियाठी, चामी, क्वाराली होते हुए जिला मुयालय पहुंची। जिले में भी यह यात्रा बागेश्वर, कपकोट विधानसभा में भ्रमण करेगी। जिसका समापन दो अक्तूबर को अनासक्ति आश्रम कौसानी में होगा। यात्रा में पूर्व दर्जा धारी राजेंद्र टंगडिय़ा,रंजीत दास, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस कवि जोशी, भीम कुमार, गिरीश टंगडिय़ा, गीतांजलि, इंद्रा जोशी, सुनीता टटा, केवलनंद जोशी, जीत सिंह धानक, नवल रावत, सूरज नगरकोटी, घनश्याम पांडेय, चंद्रशेकर पांडेय, प्रमोद कुमार,आनंद राम,भवान राम, मोहन राम आदि रहे।

Advertisement