Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

तहसील कर्मियों ने चलाया स्वछता अभियान 

बागेश्वर। तहसील परिसर में कर्मचारियों ने स्वछता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने परिसर के भीतर और आसपास के क्षेत्र में फैली गंदगी को साफ किया। आसपास के लोगों और व्यापारियों को भी जागरूक किया। रविवार को स्वछता अभियान का नेतृत्व तहसीलदार विनोद वर्मा ने किया। उनकी देखरेख में कर्मचारियों ने तहसील के कमरों और परिसर को साफ किया। उन्होंने प्लास्टिक कूड़े को पूरी तरह से साफ किया। उन्होंने एकत्र कूड़े को थैलियों की सहायता से कूड़ेदान में निस्तारित किया। तहसीलदार वर्मा ने कहा परिसर की सफाई के साथ कर्मचारियों ने आसपास रहने वाले लोगों और व्यापारियों को भी जागरूक किया। उन्हें प्लास्टिक के नुकसान बताकर उसका उपयोग नहीं करने को कहा। अपने आसपास के क्षेत्र में नियमित सफाई करने की भी अपील की। उन्हें जैविक और अजैविक कूड़ा अलग-अलग कूड़ेदान में डालने को भी कहा। यहां सभासद तनुज तिरुवा, रजिस्ट्रार कानूनगो संजय मुनगली, राजस्व उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह बोरा, किशोर कांडपाल, हरेंद्र भारती, दीपक रावत, मुकेश पंचपाल, सुंदर देव, एडवोकेट नरेंद्र धमशक्तू, चामू सिंह, सुरेश गढिय़ा, रमेश तिरुवा आदि मौजूद रहे।

Advertisement