Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

धारी देवी मंदिर क्षेत्र में सफाई स्वछता अभियान चलाया 

श्रीनगर गढ़वाल। सिद्धपीठ मां धारी देवी मंदिर क्षेत्र में रविवार को सफाई स्वछता अभियान चलाया गया। मेरा गांव स्वछ गांव अभियान के संयोजक और जीवीके कंपनी में वरिष्ठ इंजीनियर भवान सिंह रावत की पहल पर एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र के जवान और अधिकारी भी इस सफाई स्वछता अभियान में शामिल हुए। कलियासौड़ से धारी देवी मंदिर परिसर तक के पैदल मार्ग के साथ ही समीपवर्ती क्षेत्रों में भी झाडिय़ों के कटान के साथ ही प्लास्टिक कूड़ा भी एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र के डीआइजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी के विशेष निर्देश पर इस सफाई स्वछता अभियान में एसएसबी के निरीक्षक रतनबहादुर राय सहित ८० महिला और पुरुष प्रशिक्षु जवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर इंजीनियर भवान सिंह रावत ने श्रद्धालुओं के साथ ही साधु संतों और स्थानीय लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि मंदिर मार्ग के विभिन्न क्षेत्रों में रखे गए कूड़ेदान में वह कूड़े को डालें। इस मौके पर एसएसबी इंस्पेक्टर रतनबहादुर राय भी मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement